Wednesday, 19 February 2014

Ukraine Anti Government Protest Became Violent

http://www.bhaskar.com/article/INT-ukraine-anti-government-protest-became-violent-4526367-PHO.html यूक्रेन में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के सबसे हिंसक दिन के बाद बुधवार को सुबह सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत विफल हो गयी है। विपक्षी नेता विताली क्लिस्चको ने कहा कि हिंसा खत्म करने के लिए राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच के साथ उनकी बातचीत विफल रही है। 
 
हिंसा के बाद बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने कुछ शहरों में सरकारी इमारतों पर कब्जा कर लिया है। पुलिस ने एक बयान में बताया कि प्रदर्शनकारियों ने इवानो फ्रैंकिव्स्क और लिव में क्षेत्रीय प्रशासनिक मुख्यालयों पर कब्जा कर लिया है। 
 
विपक्षी सांसद ओलेक्जेंडर एरोनेट्स ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दावा किया है कि प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय प्रॉसिक्यूटर के कार्यालय पर भी कब्जा कर लिया है और यूक्रेन के नायकों के खिलाफ सभी मुकदमों के कागजात जला दिये हैं।
 
इधर, बातचीत के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ा रूख अपनाते हुए कहा, कि रैली में हथियार लाकर उन्होंने सीमा लांघ दी है

for more details at www.bhaskar.com

Tuesday, 18 February 2014

Miranda Barbour Confesses To Murdering Close To 100 People

http://www.bhaskar.com/article/INT-miranda-barbour-confesses-to-murdering-close-to-100-people-4525424-PHO.html
19 साल की मिरांडा बार्बर के सनसनीखेज खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है। अखबार को दिए अपने इंटरव्यू में मिरांडा ने 22 मर्डर की बात कबूली थी, लेकिन अब मिरांडा ने ये कहकर सबको चौंका दिया है कि उसने करीब 100 लोगों को मौत के घाट उतारा है। 
 
मिरांडा और उसके पति इलिइट बार्बर पर फिलहाल एक-साथ मिलकर ट्रॉय लाफरेरा नाम के व्यक्ति की हत्या का आरोप है। लाफरेरा की हत्या नवंबर में हुई थी। मिरांडा बार्बर और उसका पति दोनों इस व्यक्ति से क्रेग्सलिस्ट नाम की वेबसाइट पर मिले थे। मिरांडा ने कहा कि उसने यह मर्डर अपनी खुशी और पैसे के लिए किया।
 
पुलिस का कहना है कि कार की आगे की सीट पर लाफरेरा और मिरांडा बैठे थे। मिरांडा के पति ने लाफरेरा के गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि यह लोग और दूसरे लोगों की भी हत्या करना चाहते थे।
 

Wednesday, 12 February 2014

Organ Care System Keeps Organs Breathing Before Transplants

http://www.bhaskar.com/article/INT-organ-care-system-keeps-organs-breathing-before-transplants-4519880-NOR.html
मेडिकल डिवाइस बनाने वाली कंपनी 'ट्रांसमेडिक्स' ने एक ऐसी मशीन तैयार की है, जो ट्रांसप्लांट के लिए निकाले गए अंगों को ज्यादा समय तक जिंदा रखेगी। मशीन का नाम 'ऑगर्न केयर सिस्टम' रखा गया है। डोनर के शरीर से फेफड़े को निकालकर किसी जरूरतमंद के शरीर में लगाया जाने की प्रक्रिया के बीच इस मशीन के जरिए अंग को जिंदा रखा जाएगा। अभी तक, डोनर के शरीर से निकाले गए अंगों को बेहद कम तापमान वाले विशेष बॉक्स में एक से दूसरी जगह ले जाया जाता है। 
 
मैसाचुसेट्स के एंडोवर स्थित 'ट्रांसमेडिक्स' कंपनी ने प्रयोगात्मक तौर पर यह डिवाइस तैयार की है। यह डिवाइस फेफड़े में खून और ऑक्सीजन भेजती रहेगी, जिससे फेफड़ा शरीर के बाहर भी जिंदा रह सकेगा। इसे अभी तक अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन आठ अस्पतालों में इसका क्लिनिकल ट्रायल किया जा रहा है। ट्रांसमेडिक्स, दिल के लिए भी इसी तरह की डिवाइस तैयार कर रही है।

Monday, 10 February 2014

hindi international news: Australian Wildfires Destroy Homes

http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-australian-wildfires-destroy-homes-28-blazes-across-victoria-4517624-PHO.html
ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी जंगलों में लगी आग से 20 घर जलकर राख हो गए हैं। तेजी से फैल रही आग से ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे बड़े शहर मेलबर्न को खतरा पैदा हो गया है। विक्टोरिया स्टेट फायर अथॉरिटी के मुताबिक 6000 से ज्यादा दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। इसे 2009 में लगी आग के बाद सबसे खराब स्थिति माना जा रहा है, जिसमें 173 लोगों की मौत हो गई थी। 7 फरवरी, 2009 को लगी आग में एक ही दिन में 2,000 से ज्यादा घर नष्ट हो गए थे और 414 लोग घायल हुए थे। 
 
फायर कमिश्नर क्रैग लैप्सले के मुताबिक, आग इतनी ज्यादा तेजी से फैल रही है कि उसपर नियंत्रण पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि 28 जगहों पर स्थिति काफी गंभीर है, जिनमें विक्टोरिया के कुछ हिस्से भी शामिल हैं। 

Friday, 7 February 2014

Pervez Musharraf Again Fails To Appear In Court

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ को सुप्रीम कोर्ट से जोरदार झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने मुशर्रफ की जमानती वारंट के खिलाफ दायर याचिका कुछ आपत्तियों के साथ गुरूवार को वापस लौटा दी।
http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-pervez-musharraf-again-fails-to-appear-in-court-4515099-NOR.html

जियो न्यूज के मुताबिक मुशर्रफ के वकीलों ने गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार कार्यालय के अनुसार कोर्ट इस याचिका को नहीं सुन सकता। इस मामले में परवेज मुशर्रफ को उचित फोरम के पास जाना चाहिए। कोर्ट ने मुशर्रफ को 18 फरवरी को कोर्ट में पेश होने को कहा है।
अदालत मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह मामले की सुनवाई कर रही है। विशेष अदालत ने 10 जनवरी को पूर्व सैन्य तानाशाह को अदालत में पेश होने के लिए कहा था। पेश न होने पर मुशर्रफ के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।

Thursday, 6 February 2014

Syrian children enduring 'unspeakable' suffering

http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-children-being-tortured-during-the-syrian-war-4514035-PHO.html
बशर अल असद सरकार द्वारा सीरियाई विद्रोहियों और नागरिकों पर अत्याचार की खबरें अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं। ऐसे में गृहयुद्ध की मार झेल रहे सीरिया में बच्चों के शोषण और उनके साथ किए जा रहे अमानवीय व्यवहार की खबरें भी सामने आई हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, सीरिया में बच्चों पर भयानक अत्याचार किए जा रहे हैं। 'द मिरर' ने यूएन की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बच्चों को दी जा रही यातनाओं में उनके नाखून उखाड़ लिए जाते हैं और गुप्तांगों पर इलेक्ट्रिक शॉक लगाया जाता है, ताकि वे आत्मसमर्पण कर दें। 
 
रिपोर्ट में बताया गया है कि सरकारी सेना जहां एक तरफ बच्चों को हिरासत में लेकर उन्हें यातना देती है और उनका यौन शोषण करती है, वहीं दूसरी तरफ विद्रोही अपने फायदे के लिए इन बच्चों की भर्ती कर रहे हैं। इस लड़ाई में बच्चे कहीं से भी सुरक्षित नहीं हैं, बल्कि वे दोनों के निशाने पर हैं।
 

Wednesday, 5 February 2014

Nawaz Sharif Invites India For Dialogue On Kashmir

http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-nawaz-sharif-invites-india-for-dialogue-on-kashmir-4513231-NOR.html
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के लिए भारत को आमंत्रित किया है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की विधानसभा की एक विशेष बैठक में शरीफ ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर विस्तार से बातचीत के लिए हम भारत को आमंत्रित करते हैं। जब तक कश्मीर का विवाद हल नहीं किया जाता क्षेत्र में संघर्ष और अनिश्चितता का माहौल बना रहेगा।


Tuesday, 4 February 2014

A Man Arrest To Kill George W Bush

http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-a-man-arrest-over-threat-to-kill-george-w-bush-4511798-PHO.html
न्‍यूयॉर्क में रहने वाला 44 वर्षीय बेंजामिन स्मिथ अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति जॉर्ज बुश की हत्‍या कर उनकी बेटी बारबरा से शादी करना चाहता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक राइफल, गोलियों से भरे दो बक्से और एक खंजर बरामद किया गया। स्मिथ को शुक्रवार को मैनहटन कोर्ट में पेश किया गया।
 
बुश को रास्‍ते से हटाना चाहता था 
 
स्मिथ ने जॉर्ज बुश को अपहरण, शारीरिक नुकसान पहुंचाने व हत्या तक की धमकी दे दी। उसका कहना था कि जॉर्ज बुश रास्ते से हट जाएंगे तो उनकी जुड़वां बेटियों में से एक बारबरा उसकी हो जाएगी। उसने कहा कि वो बारबरा (32) से प्यार करता है। 

Monday, 3 February 2014

The devastation caused by volcanic lava, ash extends to several kilometers:Indonesia

http://www.bhaskar.com/article/INT-death-toll-climbs-after-major-volcanic-eruption-in-indonesia-4511046-PHO.html

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ज्वालामुखी के लावे से गंभीर रूप से जले छात्र की मौत के बाद मृतकों की संख्या 16 हो गई।
राहत कार्य के दौरान बचावकर्मियों ने लावे से कई जले हुए शव निकाले। इनमें एक गंभीर रूप से घायल छात्र भी था, जिसे इलाज के अस्पताल ले जाया। इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।
एफारिना एतेहैम अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि लावे और गर्म राख से गंभीर रूप से जले 24 वर्षीय एक छात्र की आईसीयू में मौत हो गई।
अभियान का नेतृत्व कर रहे लेफ्टिनेंट कर्नल असेप सुकर्णो ने कहा कि बचाव अभियान फिर शुरू किया गया है और ज्वालामुखी के मुहाने से करीब 3 किमी दूर एक शव पाया गया।
शुक्रवार को अधिकारियों ने ज्वालामुखी शांत होने की बात कहते हुए वहां से विस्थापित लोगों को वापस लौटने की अनुमति दी थी, लेकिन शनिवार को फिर दिन में माउंट सिनाबंग ज्वालामुखी फट गया।

Thursday, 30 January 2014

Indian-Origin Woman Banker Arrested In UK In Ongoing Anti-Terrorism Operation


लंदन। ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधी अभियान के तहत भारतीय मूल की एक महिला बैंकर को गिरफ्तार किया गया है। मेट्रोपोलिटन पुलिस की काउंटर टेरेरिज्म कमांड ने पूर्वी लंदन स्थित कुंतल पटेल के घर पर छापा मार कर उन्हें गिरफ्तार किया था। कुंतल बारक्लेज बैंक में काम करती हैं। वो पूर्वी लंदन में टेम्स मजिस्ट्रेट पीठ में शामिल मजिस्ट्रेट मीना पटेल की बेटी है। 
 
पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय कुंतल को 26 जनवरी को आतंकवाद निरोधी, अपराध और सिक्युरिटी एक्ट 2001 के तहत अपराध के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, जांच चल रही है। यह खुफिया विभाग की ओर से किया पहले से सुनियोजित ऑपरेशन था। 
http://www.bhaskar.com/article/INT-indian-origin-woman-banker-arrested-in-uk-in-ongoing-anti-terrorism-operation-4507065-NOR.html
for more details at www.bhaskar.com


Monday, 27 January 2014

Woman Raped By Pizza Delivery Boy Says 2012 Attack Ruined Her Life

http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-woman-raped-by-pizza-delivery-boy-says-2012-attack-ruined-her-life-4504169-PHO.html
 भारत हो या अमेरिका रेप पीड़ित महिलाओं का दर्द, उनका भय और निराशा लगभग एक समान होता है। हम बात कर रहे  हैं पूर्व अभिनेत्री किआ ग्रेव्स की, जो एक बेहद ही खौफनाक मंजर से होकर गुजरी हैं।
 
29 सितंबर 2012 का दिन वह कभी नहीं भूल सकतीं, जब एक पिज्जा डिलेवरी ब्वॉय ने उनका रेप किया था। करीब 16 महीने पहले 15 वर्षीय सीजर लूकास ने 35 वर्षीय ग्रेव्स का मेनहट्टन के अपार्टमेंट में रेप किया था। उस दौरान महिला के साथ उसकी सात वर्षीय बेटी बगल में ही सो रही थी।
 
पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आई ग्रेव्स काफी डरी हुई हैं। वह बताती हैं कि उन्हें चिंता लगी रहती है कि वह कहीं जेल से बाहर तो नहीं आ जाएगा। बकौल ग्रेव्स, मैं हमेशा उठ कर यह देखती हूं कि दरवाजा खुला तो नहीं रह गया। मैं हमेशा एक आंख खोल कर सोती हूं। उस हादसे के बाद मैं इतना घबराई रहती हूं कि जब उठती हूं तो पसीने से लथपथ होती हूं। 
 
आखिरी बार ग्रेव्स की नींद में तब खलल पड़ा, जब रेप का आरोपी सीजर लूकास उनके वेस्ट साइड के लग्जरी अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल पर आ गया था। उनका दरवाजा खुला हुआ था। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क के साल्स पिज्जा का यह कर्मचारी ग्रेव्स पर हिंसक रूप से तब आक्रमण किया, जब पीड़ित के बगल में सात वर्षीय बेटी सो रही थी। घटना के 90 मिनट पहले ही मां-बेटी बिस्तर पर सोने गए थे। 
 

Friday, 24 January 2014

US Troops Can Wear Religious Clothing, Beards

http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-us-troops-can-wear-religious-clothing-beards-4501962-NOR.html
अमेरिका ने अपने सैनिकों को धार्मिक प्रतीक चिन्हों, टैटू, हेयरस्टाइल, दाढ़ी रखने के नियमों में ढील दी है। अब सेना की वर्दी में भी जवान इनका इस्तेमाल कर सकेंगे। ऐसी ढील पहली बार दी गई है।
 
पेंटागन ने बुधवार को इस आशय का आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि जब तक इससे सेना के कामकाज में बाधा न पहुंचे, इसकी इजाजत रहेगी। 
 
पेंटागन के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर नेट क्रिस्टेंसन ने बताया कि नए नियमों से सेना के कमांडरों को अपने जवानों को अनुशासन में रखने में मदद मिलेगी। इन नए नियमों का मतलब ये है कि सिख सैनिक पगड़ी पहन सकेंगे। वे और मुस्लिम समुदाय के लोग दाढ़ी रख सकेंगे। युवा अपने शरीर पर टैटू भी गुदवा सकेंगे

For more news visit www.bhaskar.com

Thursday, 23 January 2014

America Hits Dawood Ibrahim Through Covert Operation

http://www.bhaskar.com/article/INT-america-hits-dawood-ibrahim-through-covert-operation-4501133-NOR.html
अमेरिका अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ कोवर्ट ऑपरेशन यानी सीक्रेट ऑपरेशन चलाने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका को भारतीय समकक्षों से जानकारी मिली है कि दाऊद पाकिस्तान के कराची शहर में है। अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसियों ने भी साफ कर दिया है कि अगर दाऊद को पाकिस्तान से बाहर निकालना है तो सीक्रेट ऑपरेशन चलाना पड़ेगा।  
 
दाऊद की तलाश करने और उसे पाकिस्तान से निकालने के लिए भारतीय गृह मंत्रालय और भारतीय जांच एजेंसियां एफबीआई और बाकी अमेरिकी जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रही हैं। 

Wednesday, 22 January 2014

Massive Internet Outage In China

http://www.bhaskar.com/article/INT-massive-internet-outage-in-china-4500267-NOR.html
चीन में सरकारी इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं और लाखों उपयोगकर्ता खुद ब खुद एक अमेरिकी कंपनी की वेबसाइट से जुड रहे हैं। इस समस्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है जबकि विशेषज्ञों ने साइबर हमले की आशंका जताई है।
 
चीन की आधिकारिक संवाद समिति शिन्हुआ ने सुरक्षा विशेषज्ञों के हवाले से बताया कि देश में कल से इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह ठप हैं और इसके कारणों पर अब तक रहस्य बरकरार है। उन्होंने कहा कि यह हैकरों की करतूत हो सकती है या चीन के साइबर क्षेत्र में सेंध लगाने की कोशिश के कारण हो सकता है।
 
सरकारी इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी चाइना इंटरनेट नेटवर्क इनफार्मेशन सेंटर ने बताया कि इंटरनेट सेवाएं पिछले कई घंटों से ठप हैं। कंपनी ने बताया कि देश के शीर्ष डोमेन नेम रूट सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण यह दिक्कत हो रही है।
 

Tuesday, 21 January 2014

DRDO Successful Test Firing Of Agni-IV

http://www.bhaskar.com/article/INT-drdo-successful-test-firing-of-agni-iv-4499130-PHO.html

भारत ने परमाणु हथियार से लैस अग्नि 4 का सफल परीक्षण सोमवार को ओडिशा के व्हीलर द्वीप पर किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इसको तैयार किया है। डीआरडीओ के मुताबिक, अग्नि 4 को इसी साल सेना में शामिल किया जाएगा। साथ ही इसका उत्पादन भी शुरू किया जाएगा। 
 
भारत की मिसाइल तकनीक में नई सफलता से यहां सुरक्षा की दृष्टि से देश सुदृढ़ हुआ है। वहीं, पड़ोसी चीन और पाकिस्तान भी मिसाइल तकनीक को उन्नत बनाने में लगे हुए हैं। लेकिन, अग्नि 4 के सेना में शामिल होने से भारत को सामरिक शक्ति मिलने के साथ मनोवैज्ञानिक ताकत भी मिलेगी।

Monday, 20 January 2014

Woman Shares Heartbreaking Photos Of Baby Son Born At Just 19 Weeks

19 हफ्तों में बच्चे को जन्म देने वाली एक मां ने अपनी दुखद कहानी और अविकसित मृत बच्चे की तस्वीरें ब्लॉग पर पोस्ट की हैं। हालांकि पेंसिलवेनिया की इस महिला की इसकी वजह से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-woman-shares-heartbreaking-photos-of-baby-son-born-at-just-19-weeks-4498086-PHO.html

30 वर्षीय एलेक्सिस फ्रेज को गर्भावस्था के 19वें हफ्ते में ब्लीडिंग शुरु हो हुई थी। उन्हें जांच के लिए कोकोमो के इंडियाना हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्होंने अविकसित बच्चे को जन्म दिया, जो कुछ ही देर में मर गया। प्रसव से पहले एलेस्किस अपने पति के साथ एक दोस्त की शादी में शरीक होने जा रहे थी। 
 
डेली मेल पर प्रकाशित खबर के मुताबिक अस्पताल के वेटिंग रूम में फ्रेज को अल्ट्रासाउंड से पहले तीन गिलास पानी पिलाया गया लेकिन कुछ ही देर में उसे दर्द होने लगा। फ्रेज ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "मैं जानती थी कि मुझे लेबर पेन हो रहा है। मेरे दिमाग में किसी तरह की शंका नहीं थी।"

Saturday, 18 January 2014

Indian Girl Arrested At Lahore Airport For The Sake Of Love

http://www.bhaskar.com/article/INT-indian-girl-arrested-at-lahore-airport-for-the-sake-of-love-4496638-NOR.html
कहते हैं प्यार पर किसी को जोर नहीं होता। इसलिए यह जात-पात, अमीर-गरीब, काला-गोरा यहां तक की सरहदों की भी परवाह नहीं करता है। ताजा मामला पाकिस्तान के लाहौर का है। यहां फर्जी पासपोर्ट के जरिए पाकिस्तानी प्रेमी से मिलने पहुंची एक भारतीय लड़की को हिरासत में लिया गया। 
 
प्यार में पागल नागिता रमेश ने दोहा (कतर) से लाहौर तक की यात्रा फर्जी पासपोर्ट से की। उसका प्रेमी अजहर पाकिस्तान के मुल्तान शहर का रहना वाला है। दोनों का प्यार सोशल नेटवर्किग साइट से परवान चढ़ा। लाहौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने बताया कि नागिता भारत के गुजरात राज्य की है। 

Friday, 17 January 2014

28 Anti-Government Protesters Wounds In Thai Capital Blast

http://www.bhaskar.com/article/INT-28-anti-government-protesters-wounds-in-thai-capital-blast-4495732-NOR.html
थाईलैंड में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिंसा का दौर खत्म नहीं हो रहा। राजधानी बैंकॉक में आज हुए धमाके में 28 प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं। स्थानीय पुलिस के मुताबिक धमाका उस वक्त हुआ जब सैकड़ों प्रदर्शनकारी विपक्षी नेता सुथेप थागसुबान के साथ रैली निकाल रहे थे। शहर के बीच स्थित चुलालोंगकोर्न यूनिवर्सिटी के नजदीक से गुजर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच विस्फोटक से फेंका गया। घायलों को इरावन मेडिकल सेंटर में भर्ती करवाया गया है।   
 
धमाके में विपक्ष के नेता सुथेप थागसुबान को चोट नहीं पहुंची है। रैली आयोजित करवाने वाले दल के प्रवक्ता अकानात प्रोम्फैन ने रॉयटर्स को बताया, "जिस जगह धमाका हुआ, सुथेप वहां से 30 मीटर की दूरी पर थे।"

Thursday, 16 January 2014

OBAMAS TOTALLY GETTING SECRET DIVORCE

http://www.bhaskar.com/article/INT-obamas-totally-getting-secret-divorce-4494683-PHO.html
अमेरिकी वेबसाइट नेशनल इन्क्वायरर ने राष्ट्रपति बराक ओबामा और पत्नी मिशेल के बीच चल रही खटपट का खुलासा कर पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। वेबसाइट ने दावा किया है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की शोकसभा में ओबामा का डेनमार्क की प्रधानमंत्री थॉर्निग श्मिट के प्रति अति उत्साहित व्यवहार मिशेल को पसंद नहीं आया। 
 
वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि ओबामा के दिलफेंक व्यवहार और पत्नी से धोखेबाजी में व्हाइट हाउस भी शामिल था। यह भी माना जाता है कि हवाई द्वीप पर छुट्टियों के दौरान ओबामा और मिशेल में काफी तीखी बहस भी हुई थी। इसके बाद मिशेल को पता चला कि सीक्रेट सर्विस भी ओबामा की कारगुजारियों पर पर्दा डालती रही है।
 

Wednesday, 15 January 2014

NSA Implants Software To Spy On 100000 Foreign Computers

http://www.bhaskar.com/article/INT-nsa-implants-software-to-spy-on-100000-foreign-computers-4493914-NOR.html
अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी 'एनएसए' ने अपने निगरानी कार्यक्रम को चाक चौबंद रखने के लिए विश्व भर के लगभग एक लाख से अधिक कंम्प्यूटरो में जासूसी करने में सक्षम साफ्टवेयर को डाला है। अमेरिका की इस करतूत का शिकार भारत सहित कई देश बने हैं। इस साफ्टवेयर की मदद से 'एनएसए' साइबरवर्ल्ड में तमाम तरह की जासूसी गतिविधियो को अंजाम देने में सक्षम बना।

Tuesday, 14 January 2014

Sam Berns, 17, Public Face Of A Rare Illness, Is Dead

http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-sam-berns-17-public-face-of-a-rare-illness-is-dead-4493008-PHO.html
तेजी से बढ़ते बुढ़ापे के रोग का सामना करने वाले सैम बर्न्स आखिरकार मौत से हार गए। वे महज 17 साल के थे। दुर्लभ जेनेटिक स्थिति के कारण उनकी यह हालत हुई थी। इस रोग का कोई इलाज न देख सैम के माता-पिता ने इसके लिए एक शोध केंद्र ही खोल दिया था। इसके माध्यम से वे लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।

Monday, 13 January 2014

Allegedly Raped By 13 Men In 25 Days In Dubai

http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-allegedly-raped-by-13-men-in-25-days-in-dubai-4492280-PHO.html
प्रोफेशनल सक्सेस का सपना दिखाकर एक 27 वर्षीय फैशन डिजाइनर को वेश्यावृत्ति में धकेलने का मामला सामने आया है। युवती को करियर के बहाने दुबई बुलाया गया, जहां 25 दिनों तक उसके साथ बलात्कार किया गया। पुलिस के मुताबिक, मुंबई के खार में एक बुटीक में काम करने वाली युवती को महंगी नौकरी का लालच देकर दुबई ले जाया गया, जहां उससे वेश्यावृत्ति करवाई गई। 
 
खार पुलिस ने इस मामले में बुटीक मालिक अंजलि विनोद कुमार दे उर्फ अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर रजिस्टर्ड कर ली है। अग्रवाल के खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 406 और सेक्शन 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Saturday, 11 January 2014

Almost 500 Reported Killed In Syria

http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-almost-500-reported-killed-in-syria-4490613-NOR.html
सीरिया में पिछले एक सप्ताह में सुरक्षा बलों और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में आम नागरिकों सहित करीब 500 लोग मारे गए हैं। सीरिया के मानवाधिकार संगठन के अनुसार राष्ट्रपति बशर अल असद की समर्थक सेना और विद्रोहियों के बीच हुए संघर्ष में 85 नागरिक, 240 विद्रोही और कुख्यात आतंकवादी संगठन अलकायदा समर्थक विद्रोही आईएसआईएल के 157 लड़ाके लोग मारे गए।

Thursday, 9 January 2014

Indian Diplomat Devyani Khobragade Leaves America

http://www.bhaskar.com/article/INT-indian-diplomat-devyani-khobragade-leaves-america-4489433-NOR.html
वीजा फ्रॉड मामले में आरोपी भारतीय राजनयिक देवयानी खोब्रागडे का तबादला संयुक्‍त राष्‍ट्र से दिल्‍ली स्थित विदेश मंत्रालय के दफ्तर (साउथ ब्‍लॉक) में कर दिया गया है। देवयानी भारत के लिए रवाना हो गई हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता सैयद अकबरुद्दीन के मुताबिक भारत लौटते समय देवयानी ने एक बार फिर कहा कि उनके खिलाफ लगे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। हालांकि, राजनयिक छूट मिलने के बावजूद देवयानी की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। अमेरिकी कोर्ट ने देवयानी पर वीजा धोखाधड़ी और गलत बयान देने का मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। अमेरिका में सरकारी वकील प्रीत भरारा ने बताया कि देवयानी को राजनयिक संरक्षण भी मिल गया है और अगर देवयानी चाहें तो अमेरिका छोड़ सकती हैं। लेकिन उनके खिलाफ अमेरिका अदालत में केस चलता रहेगा।

India Get Second Position When It Comes To Female Smoking

http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-india-get-second-position-when-it-comes-to-female-smoking-4488561-PHO.html
भारतीय महिलाएं धूम्रपान करने के मामले में अमेरिकी महिलाओं के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर आ गई हैं। भारत में अब 1.21 करोड़ से ज्यादा महिलाएं बीड़ी-सिगरेट पीती हैं। यह निष्कर्ष 'स्मोकिंग प्रिवलेंस एंड सिगरेट कंजम्पशन इन 187 कंट्रीज, 1980-2012' नामक रिपोर्ट के हैं। रिपोर्ट जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के आठ जनवरी के अंक में प्रकाशित हुआ है। 
 
साल 2012 में दुनियाभर में रोज 96.7 करोड़ लोग सिगरेट पीते थे। जबकि 1980 यह संख्या 72.1 करोड़ थी। दुनियाभर में हर साल छह लाख करोड़ सिगरेटों की खपत होने लगी है। 2012 में ही 75 देशों में लोग औसतन 20 सिगरेट रोज पी रहे थे।

Tuesday, 7 January 2014

Cold Weather In America

http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-cold-weather-in-america-4487521-NOR.html
अमेरिका सदी की सबसे भीषण ठंड की चपेट में है। अमेरिका और कनाडा में अंटार्कटिका से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। अमेरिका और कनाडा का वातावरण मंगल ग्रह की सतह से भी ज्‍यादा ठंडा हो गया है। 'मार्स रोवर' मंगल ग्रह से हर रोज वहां के तापमान की जानकारी देता है। इसके मुताबिक इस वक्‍त वहां का तापमान माइनस 25 से माइनस 31 डिग्री सेल्सियस है। अंटार्कटिका में पारा शून्य से 35 डिग्री सेल्सियस तक कम होता है। अमेरिका के कई इलाके बर्फीली हवाओं की गिरफ्त में हैं। उत्तरी डकोटा में तापमान माइनस 51 डिग्री तक गिर गया है। इतने तापमान में पांच से सात मिनट के भीतर ही हार्ट अटैक पड़ने का खतरा रहता है।

Monday, 6 January 2014

Indian Tailor Wins Infiniti Cars, Dh100,000 In Raffle

http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-indian-tailor-wins-infiniti-cars-dh100000-in-raffle-4486554-PHO.html
दुबई में रह रहे केरल निवासी दर्जी फसलउद्दीन कुत्तीपलक्कल के घर पुत्र का जन्म बेहद भाग्यशाली रहा। 33 वर्षीय इस भारतीय दर्जी ने एक लॉटरी में दो लग्जरी कारें और एक लाख दिरहम (करीब 16.9 लाख रुपये) नकद जीते हैं।
 
दुबई शॉपिंग फेस्टीवल 2014 के आयोजकों के मुताबिक, केरल के फसलुदीन कुट्टी पलक्कल फेस्टीवल के दूसरे दिन इनिफिनिटी मेगा लॉटरी के विजेता बने। वह इसे जीतने के लिए पिछले दस साल से अपनी किस्मत को आजमा रहे थे। इस बार तीन दिन पहले जन्मी उनकी बेटा उनके लिए भाग्यशाली साबित हुआ। फसलुदीन ने इनाम में इनिफिनिटी की लग्जरी कारें क्यूएक्स-60 व जी-25 के अलावा एक लाख दिरहम नकद जीते।

Sunday, 5 January 2014

Awami League Sweeps Bangladesh Polls; 21 Killed In Violence

http://www.bhaskar.com/article/INT-awami-league-sweeps-bangladesh-polls-21-killed-in-violence-4485605-PHO.html
बांग्लादेश में रविवार को हिंसा के बीच 147 सीटों के लिए मतदान हुआ और शाम को मतगणना भी शुरू हो गई। मैदान में सत्तारूढ़ पार्टी और उसके सहयोगी दल के 390 प्रत्याशी हैं। चुनावी हिंसा में 21 लोगों की मौत हुई है। मतदान प्रतिशत की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, पर सूत्रों के मुताबिक 15 प्रतिशत मतदान हुआ है। विपक्ष चुनाव का बहिष्कार कर रहा है।

Friday, 3 January 2014

Video Footage Of Devyani Strip Search Is Hoax: US

http://www.bhaskar.com/article/INT-video-footage-of-devyani-strip-search-is-hoax-us-4483937-NOR.html
अमेरिका में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो को भारतीय राजनयिक देवयानी खोब्रगडे की गिरफ्तारी के बाद कथित तौर पर कपड़े उतरवाकर ली गई तलाशी का सीसीटीवी फुटेज बताया जा रहा है। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने इसे फर्जी, खतरनाक और उकसावे वाला करार दिया है।

Wednesday, 1 January 2014

Labiaplasties Is Trending Among British Women

महिलाएं अपनी शारीरिक बनावट को लेकर काफी फिक्रमंद होती जा रही हैं। नेचुरल बॉडी को असामान्य मानकर लेबियाप्लास्टी (जननांग की सर्जरी) करवाने वाली महिलाओं की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। एक नए रिसर्च में सामने आया है कि 'डिजाइनर वजाइना' की चाहत रखने वाली महिलाएं इसे प्राकृतिक जननांग से बेहतर मान रही हैं। 
 
ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं के रिसर्च के मुताबिक नेशनल हेल्थ सर्विस द्वारा ब्रिटेन में लेबियाप्लास्टी करवाने वाली महिलाओं की संख्या साल 2001 के मुकाबले पांच गुना बढ़ी है। इस सर्जरी में महिलाओं के जननांग के आंतरिक हिस्से को काटकर अलग कर दिया जाता है।