कहते हैं प्यार पर किसी को जोर नहीं होता। इसलिए यह जात-पात,
अमीर-गरीब, काला-गोरा यहां तक की सरहदों की भी परवाह नहीं करता है। ताजा
मामला पाकिस्तान के लाहौर का है। यहां फर्जी पासपोर्ट के जरिए पाकिस्तानी
प्रेमी से मिलने पहुंची एक भारतीय लड़की को हिरासत में लिया गया।
प्यार में पागल नागिता रमेश ने दोहा (कतर) से लाहौर तक की यात्रा
फर्जी पासपोर्ट से की। उसका प्रेमी अजहर पाकिस्तान के मुल्तान शहर का रहना
वाला है। दोनों का प्यार सोशल नेटवर्किग साइट से परवान चढ़ा। लाहौर
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने बताया कि नागिता भारत के
गुजरात राज्य की है।

No comments:
Post a Comment