भारतीय महिलाएं धूम्रपान करने के मामले में अमेरिकी महिलाओं के बाद
दुनिया में दूसरे नंबर पर आ गई हैं। भारत में अब 1.21 करोड़ से ज्यादा
महिलाएं बीड़ी-सिगरेट पीती हैं। यह निष्कर्ष 'स्मोकिंग प्रिवलेंस एंड
सिगरेट कंजम्पशन इन 187 कंट्रीज, 1980-2012' नामक रिपोर्ट के हैं। रिपोर्ट
जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के आठ जनवरी के अंक में प्रकाशित हुआ
है।
साल 2012 में दुनियाभर में रोज 96.7 करोड़ लोग सिगरेट पीते थे। जबकि
1980 यह संख्या 72.1 करोड़ थी। दुनियाभर में हर साल छह लाख करोड़ सिगरेटों
की खपत होने लगी है। 2012 में ही 75 देशों में लोग औसतन 20 सिगरेट रोज पी
रहे थे।
No comments:
Post a Comment