अमेरिका अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ कोवर्ट ऑपरेशन यानी
सीक्रेट ऑपरेशन चलाने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका को भारतीय समकक्षों से
जानकारी मिली है कि दाऊद पाकिस्तान के कराची शहर में है। अमेरिकी
इंटेलिजेंस एजेंसियों ने भी साफ कर दिया है कि अगर दाऊद को पाकिस्तान से
बाहर निकालना है तो सीक्रेट ऑपरेशन चलाना पड़ेगा।
दाऊद की तलाश करने और उसे पाकिस्तान से निकालने के लिए भारतीय गृह
मंत्रालय और भारतीय जांच एजेंसियां एफबीआई और बाकी अमेरिकी जांच एजेंसियों
को पूरा सहयोग दे रही हैं।

No comments:
Post a Comment