अमेरिका सदी की सबसे भीषण ठंड की चपेट में है। अमेरिका और कनाडा में
अंटार्कटिका से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। अमेरिका और कनाडा का वातावरण
मंगल ग्रह की सतह से भी ज्यादा ठंडा हो गया है। 'मार्स रोवर' मंगल ग्रह से
हर रोज वहां के तापमान की जानकारी देता है। इसके मुताबिक इस वक्त वहां का
तापमान माइनस 25 से माइनस 31 डिग्री सेल्सियस है। अंटार्कटिका में पारा
शून्य से 35 डिग्री सेल्सियस तक कम होता है। अमेरिका के कई इलाके बर्फीली
हवाओं की गिरफ्त में हैं। उत्तरी डकोटा में तापमान माइनस 51 डिग्री तक गिर
गया है। इतने तापमान में पांच से सात मिनट के भीतर ही हार्ट अटैक पड़ने का
खतरा रहता है।

No comments:
Post a Comment