लंदन। ब्रिटेन
में आतंकवाद निरोधी अभियान के तहत भारतीय मूल की एक महिला बैंकर को
गिरफ्तार किया गया है। मेट्रोपोलिटन पुलिस की काउंटर टेरेरिज्म कमांड ने
पूर्वी लंदन स्थित कुंतल पटेल के घर पर छापा मार कर उन्हें गिरफ्तार किया
था। कुंतल बारक्लेज बैंक में काम करती हैं। वो पूर्वी लंदन में टेम्स
मजिस्ट्रेट पीठ में शामिल मजिस्ट्रेट मीना पटेल की बेटी है।
पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय कुंतल को 26 जनवरी को आतंकवाद निरोधी,
अपराध और सिक्युरिटी एक्ट 2001 के तहत अपराध के संदेह में गिरफ्तार किया
गया है। पुलिस के मुताबिक, जांच चल रही है। यह खुफिया विभाग की ओर से किया
पहले से सुनियोजित ऑपरेशन था।
for more details at www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment