महिलाएं अपनी शारीरिक बनावट को लेकर काफी फिक्रमंद होती जा रही हैं।
नेचुरल बॉडी को असामान्य मानकर लेबियाप्लास्टी (जननांग की सर्जरी) करवाने
वाली महिलाओं की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। एक नए रिसर्च में
सामने आया है कि 'डिजाइनर वजाइना' की चाहत रखने वाली महिलाएं इसे प्राकृतिक
जननांग से बेहतर मान रही हैं।
ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं के रिसर्च के मुताबिक नेशनल हेल्थ सर्विस
द्वारा ब्रिटेन में लेबियाप्लास्टी करवाने वाली महिलाओं की संख्या साल 2001
के मुकाबले पांच गुना बढ़ी है। इस सर्जरी में महिलाओं के जननांग के आंतरिक
हिस्से को काटकर अलग कर दिया जाता है।

No comments:
Post a Comment