Monday, 27 January 2014

Woman Raped By Pizza Delivery Boy Says 2012 Attack Ruined Her Life

http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-woman-raped-by-pizza-delivery-boy-says-2012-attack-ruined-her-life-4504169-PHO.html
 भारत हो या अमेरिका रेप पीड़ित महिलाओं का दर्द, उनका भय और निराशा लगभग एक समान होता है। हम बात कर रहे  हैं पूर्व अभिनेत्री किआ ग्रेव्स की, जो एक बेहद ही खौफनाक मंजर से होकर गुजरी हैं।
 
29 सितंबर 2012 का दिन वह कभी नहीं भूल सकतीं, जब एक पिज्जा डिलेवरी ब्वॉय ने उनका रेप किया था। करीब 16 महीने पहले 15 वर्षीय सीजर लूकास ने 35 वर्षीय ग्रेव्स का मेनहट्टन के अपार्टमेंट में रेप किया था। उस दौरान महिला के साथ उसकी सात वर्षीय बेटी बगल में ही सो रही थी।
 
पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आई ग्रेव्स काफी डरी हुई हैं। वह बताती हैं कि उन्हें चिंता लगी रहती है कि वह कहीं जेल से बाहर तो नहीं आ जाएगा। बकौल ग्रेव्स, मैं हमेशा उठ कर यह देखती हूं कि दरवाजा खुला तो नहीं रह गया। मैं हमेशा एक आंख खोल कर सोती हूं। उस हादसे के बाद मैं इतना घबराई रहती हूं कि जब उठती हूं तो पसीने से लथपथ होती हूं। 
 
आखिरी बार ग्रेव्स की नींद में तब खलल पड़ा, जब रेप का आरोपी सीजर लूकास उनके वेस्ट साइड के लग्जरी अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल पर आ गया था। उनका दरवाजा खुला हुआ था। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क के साल्स पिज्जा का यह कर्मचारी ग्रेव्स पर हिंसक रूप से तब आक्रमण किया, जब पीड़ित के बगल में सात वर्षीय बेटी सो रही थी। घटना के 90 मिनट पहले ही मां-बेटी बिस्तर पर सोने गए थे। 
 

No comments:

Post a Comment