Friday, 17 January 2014

28 Anti-Government Protesters Wounds In Thai Capital Blast

http://www.bhaskar.com/article/INT-28-anti-government-protesters-wounds-in-thai-capital-blast-4495732-NOR.html
थाईलैंड में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिंसा का दौर खत्म नहीं हो रहा। राजधानी बैंकॉक में आज हुए धमाके में 28 प्रदर्शनकारी घायल हो गए हैं। स्थानीय पुलिस के मुताबिक धमाका उस वक्त हुआ जब सैकड़ों प्रदर्शनकारी विपक्षी नेता सुथेप थागसुबान के साथ रैली निकाल रहे थे। शहर के बीच स्थित चुलालोंगकोर्न यूनिवर्सिटी के नजदीक से गुजर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच विस्फोटक से फेंका गया। घायलों को इरावन मेडिकल सेंटर में भर्ती करवाया गया है।   
 
धमाके में विपक्ष के नेता सुथेप थागसुबान को चोट नहीं पहुंची है। रैली आयोजित करवाने वाले दल के प्रवक्ता अकानात प्रोम्फैन ने रॉयटर्स को बताया, "जिस जगह धमाका हुआ, सुथेप वहां से 30 मीटर की दूरी पर थे।"

No comments:

Post a Comment