वीजा फ्रॉड मामले में आरोपी भारतीय राजनयिक देवयानी खोब्रागडे का तबादला
संयुक्त राष्ट्र से दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के दफ्तर (साउथ ब्लॉक)
में कर दिया गया है। देवयानी भारत के लिए रवाना हो गई हैं। विदेश मंत्रालय
के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन के मुताबिक भारत लौटते समय देवयानी ने एक
बार फिर कहा कि उनके खिलाफ लगे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। हालांकि,
राजनयिक छूट मिलने के बावजूद देवयानी की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं।
अमेरिकी कोर्ट ने देवयानी पर वीजा धोखाधड़ी और गलत बयान देने का मुकदमा
चलाने की मंजूरी दे दी है। अमेरिका में सरकारी वकील प्रीत भरारा ने बताया
कि देवयानी को राजनयिक संरक्षण भी मिल गया है और अगर देवयानी चाहें तो
अमेरिका छोड़ सकती हैं। लेकिन उनके खिलाफ अमेरिका अदालत में केस चलता
रहेगा।

No comments:
Post a Comment