Wednesday, 12 February 2014

Organ Care System Keeps Organs Breathing Before Transplants

http://www.bhaskar.com/article/INT-organ-care-system-keeps-organs-breathing-before-transplants-4519880-NOR.html
मेडिकल डिवाइस बनाने वाली कंपनी 'ट्रांसमेडिक्स' ने एक ऐसी मशीन तैयार की है, जो ट्रांसप्लांट के लिए निकाले गए अंगों को ज्यादा समय तक जिंदा रखेगी। मशीन का नाम 'ऑगर्न केयर सिस्टम' रखा गया है। डोनर के शरीर से फेफड़े को निकालकर किसी जरूरतमंद के शरीर में लगाया जाने की प्रक्रिया के बीच इस मशीन के जरिए अंग को जिंदा रखा जाएगा। अभी तक, डोनर के शरीर से निकाले गए अंगों को बेहद कम तापमान वाले विशेष बॉक्स में एक से दूसरी जगह ले जाया जाता है। 
 
मैसाचुसेट्स के एंडोवर स्थित 'ट्रांसमेडिक्स' कंपनी ने प्रयोगात्मक तौर पर यह डिवाइस तैयार की है। यह डिवाइस फेफड़े में खून और ऑक्सीजन भेजती रहेगी, जिससे फेफड़ा शरीर के बाहर भी जिंदा रह सकेगा। इसे अभी तक अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन आठ अस्पतालों में इसका क्लिनिकल ट्रायल किया जा रहा है। ट्रांसमेडिक्स, दिल के लिए भी इसी तरह की डिवाइस तैयार कर रही है।

No comments:

Post a Comment