Friday, 7 February 2014

Pervez Musharraf Again Fails To Appear In Court

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ को सुप्रीम कोर्ट से जोरदार झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने मुशर्रफ की जमानती वारंट के खिलाफ दायर याचिका कुछ आपत्तियों के साथ गुरूवार को वापस लौटा दी।
http://www.bhaskar.com/article-ht/INT-pervez-musharraf-again-fails-to-appear-in-court-4515099-NOR.html

जियो न्यूज के मुताबिक मुशर्रफ के वकीलों ने गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार कार्यालय के अनुसार कोर्ट इस याचिका को नहीं सुन सकता। इस मामले में परवेज मुशर्रफ को उचित फोरम के पास जाना चाहिए। कोर्ट ने मुशर्रफ को 18 फरवरी को कोर्ट में पेश होने को कहा है।
अदालत मुशर्रफ के खिलाफ राजद्रोह मामले की सुनवाई कर रही है। विशेष अदालत ने 10 जनवरी को पूर्व सैन्य तानाशाह को अदालत में पेश होने के लिए कहा था। पेश न होने पर मुशर्रफ के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था।
अंतरराष्ट्रीय जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमसे फेसबुक और ट्विटर पर भी जुड़ सकते हैं। यहां क्लिक करके डाउनलोड करें हमारी मोबाइल एप्लीकेशन।

No comments:

Post a Comment