Tuesday, 18 February 2014

Miranda Barbour Confesses To Murdering Close To 100 People

http://www.bhaskar.com/article/INT-miranda-barbour-confesses-to-murdering-close-to-100-people-4525424-PHO.html
19 साल की मिरांडा बार्बर के सनसनीखेज खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है। अखबार को दिए अपने इंटरव्यू में मिरांडा ने 22 मर्डर की बात कबूली थी, लेकिन अब मिरांडा ने ये कहकर सबको चौंका दिया है कि उसने करीब 100 लोगों को मौत के घाट उतारा है। 
 
मिरांडा और उसके पति इलिइट बार्बर पर फिलहाल एक-साथ मिलकर ट्रॉय लाफरेरा नाम के व्यक्ति की हत्या का आरोप है। लाफरेरा की हत्या नवंबर में हुई थी। मिरांडा बार्बर और उसका पति दोनों इस व्यक्ति से क्रेग्सलिस्ट नाम की वेबसाइट पर मिले थे। मिरांडा ने कहा कि उसने यह मर्डर अपनी खुशी और पैसे के लिए किया।
 
पुलिस का कहना है कि कार की आगे की सीट पर लाफरेरा और मिरांडा बैठे थे। मिरांडा के पति ने लाफरेरा के गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि यह लोग और दूसरे लोगों की भी हत्या करना चाहते थे।
 

No comments:

Post a Comment